ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्य

तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश!

Share

सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार, 5 शव बरामद

कुन्नूर। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर पर कुल 14 अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन अधिकारियों को बचाया गया, जबकि इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है।

हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/एनके विवेक कुमार, एल/एनके बी साय तेजा, हवलदार सतपाल सवार थे। बताया गया कि जनरल बिपिन रावत को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी ऊटी के वेलिंगटन से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे, तभी एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलीकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ है। सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण से इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है।


Share

Related posts

इश्यू प्राइज से कम कीमत पर लिस्ट होने पर नुकसान!

samacharprahari

मां-बाप ने 20 हजार में नवजात बच्ची को बेचा

Prem Chand

‘राजनीति वर्चस्व रखने वाले ‘मराठा समुदाय’ को पिछड़ा नहीं माना जा सकता’

Prem Chand

पीआईएफ जियो प्लेटफॉर्म्स में करेगा 11367 करोड़ का निवेश

samacharprahari

एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या की दो घड़ियां जब्त

samacharprahari

सरकार लेगी 7.24 लाख करोड़ रुपये कर्ज

Prem Chand