ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कानपुर डाकघर से गैंगस्टर की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी

Share

छोटा राजन, मुन्ना बजरंगी की तस्वीर, एक डाककर्मी निलंबित

कानपुर। कानपुर के मुख्‍य डाकघर से अंडरवर्ल्‍ड माफ‍िया डॉन छोटा राजन और कुख्यात गैंगस्‍टर मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों वाले डाक टिकट जारी किए जाने के बाद विभाग ने इस मामले में प्रथम दृष्‍टया जिम्‍मेदार पाये जाने पर एक विभागीय कर्मी को निलंबित कर दिया है। डाक विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शहर के मुख्‍य डाकघर में छोटा राजन और बजरंगी की तस्‍वीरों के साथ डाक टिकट जारी किये गये। राजन और बजरंगी के 12-12 टिकट ‘माई स्‍टैंप’ योजना के तहत छापे गये और विभाग ने इन्हें जारी भी किया। बता दें कि‘माई स्‍टैंप’ योजना के तहत कोई भी व्‍यक्ति 300 रुपये का भुगतान कर अपनी या अपने परिवार के सदस्‍यों की तस्‍वीर डाक टिकट पर मुद्रित करवाकर उसे जारी करा सकता है। पोस्‍टमास्‍टर जनरल वी. के. वर्मा ने छोटा राजन और मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों वाले डाक टिकट जारी करने में हुई चूक को स्‍वीकार किया है। उन्होंने कहा कि अनियमितता और खामियों की जांच शुरू कर दी गई है। डाक टिकट जारी करने से पहले पहचान की जो आवश्‍यक प्रक्रिया है, उसका अनुपालन किये बिना ही जिम्‍मेदार कर्मी ने डाक टिकट जारी कर दिए। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्‍टया डाकघर के फ‍िलाटेली (डाक टिकट-संग्रह) विभाग के प्रभारी रजनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कुछ अन्‍य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
उल्‍लेखनीय है कि छोटा राजन मुंबई की एक जेल में है और मुन्ना बजरंगी की 2018 में उत्‍तर प्रदेश की बागपत जेल में हत्‍या कर दी गई थी। बजरंगी पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्‍णानंद राय समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्‍या का आरोप था।


Share

Related posts

मानवाधिकार को हर दिन मिलती हैं औसतन 228 शिकायतें

samacharprahari

जलियांवाला कांड के लिए बनाया महारानी की हत्या का प्लान

samacharprahari

खरगोन की हिंसा पर बोले राउत- देश तोड़कर चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी

Prem Chand

काले धन की गोद में लोकतंत्र: पांच साल में 5,700 करोड़ का ‘पवित्र’ चंदा, भाजपा सबसे आगे

samacharprahari

ट्रंप के जाते ही बीजिंग में पुतिन-जिनपिंग का महामिलन, अमेरिका को सख्त संदेश

samacharprahari

महाराष्ट्र के आठ जिलों के लिए 20 जुलाई से सेना अग्निवीर भर्ती रैली

samacharprahari