ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्यलाइफस्टाइलसंपादकीय

मानवाधिकार को हर दिन मिलती हैं औसतन 228 शिकायतें

Share

एनएसआरसी के पास 20 हजार से अधिक मामले विचाराधीन
प्रहरी संवाददाता, मुंबई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएसआरसी) को हर दिन औसतन 228 शिकायतें मिल रही हैं। फिलहाल उसके समक्ष 20,806 मामले विचाराधीन हैं। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सबसे ज्यादा शिकायतें महिलाओं से संबंधित हैं। महिलाओं की 1741 शिकायतें विचाराधीन हैं।
मानवाधिकार आयोग के समक्ष फिलहाल विचाराधीन 20,806 नए और पुराने मामलों में से 344 मामले पुलिस हिरासत में मौत से संबंधित हैं, जबकि 3407 मामले न्यायिक हिरासत में मौत के और 365 मामले पुलिस मुठभेड़ में मौत से संबंधित हैं।

इसके अलावा, बंधुआ मजदूरों से संबंधित 290 शिकायतें, बच्चों से जुड़ी 336 शिकायतें, महिलाओं से संबंधित 1741 शिकायतें तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़ी 338 शिकायतें आयोग के समक्ष विचाराधीन हैं। अन्य श्रेणी के, मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के 13,985 मामले आयोग में विचाराधीन हैं।

पांच साल में 4.16 लाख शिकायतें
पिछले पांच वर्षो में आयोग को कुल 4,16,232 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से, साल 2016 में 96,627 शिकायतें, वर्ष 2017 में 82,006 शिकायतें, वर्ष 2018 में 85,950 शिकायतें, वर्ष 2019 में 76,585 शिकायतें और वर्ष 2020 में 75,064 शिकायतें आयोग को मिली हैं। इस प्रकार, हर दिन आयोग को औसतन 228 शिकायतें मिल रही हैं। एनएचआरसी के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 53,191 शिकायतें मिली हैं। सितंबर में ही 10,627 नई शिकायतें मिली हैं।


Share

Related posts

भारत का विदेशी कर्ज 614.9 अरब डॉलर पार

Prem Chand

मालगाड़ियों के लदान से पश्चिम रेलवे ने कमाए 3081करोड़

samacharprahari

एलियन फाइलें सार्वजनिक होंगी: ट्रंप ने UFO रिकॉर्ड जारी करने का दिया निर्देश

samacharprahari

7000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा ई-कॉम एक्सप्रेस

samacharprahari

राणा दंपति ने यूसुफ लकड़ावाला से लिए 80 लाख, ED करे जांच – संजय राउत

Prem Chand

सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी खामी से लाखों छात्र परेशान, विपक्ष ने सरकार को घेरा; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

samacharprahari