ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

जलियांवाला कांड के लिए बनाया महारानी की हत्या का प्लान

Share

भारतीय सिख के पिता बोले- बेटे के साथ कुछ ‘बहुत गलत’ हुआ
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सुरक्षा क्रिसमस वाले दिन सवालों के घेरे में आ गई। एक युवक तीर कमान लेकर महारानी के विंडसर कैसल में घुस गया। युवक ने दावा किया था कि वह जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी की हत्या कर देगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसवंत सिंह चैल को मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य कानून के तहत हिरासत में ले लिया है। किशोर के पिता ने डेलीमेल से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे के साथ कुछ ‘बहुत गलत’ हुआ है।

बता दें कि ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ क्रिसमस मनाने के लिए विंडसर कैसल पहुंची थीं। इससे पहले जसवंत सिंह चैल ने एक वीडियो को स्नैपचैट पर अपलोड किया था।

वीडियों को अपलोड करने के 24 मिनट बाद उसे विंडसर कैसल के भीतर से गिरफ्तार किया गया। जसवंत के पिता जसबीर सिंह चैल ने कहा, ‘हमारे बेटे के साथ कुछ बहुत गलत हुआ है और हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’

हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, जसबीर सिंह चैल एक आईटी कंपनी में डायरेक्टर है। लंदन पुलिस उसके मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करवा रही है। जसवंत सिंह को चिकित्‍साकर्मियों की निगरानी में रखा गया है। इस बीच, चैल के पिता ने कहा कि हमें उससे बात करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह उसे हर संभव मदद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी उसे जरूरत है। हम एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।


Share

Related posts

आरक्षण पर यूपी सरकार को हाईकोर्ट से झटका

samacharprahari

संपादकीय: शांति की आड़ में संसाधनों की लूट

samacharprahari

11 रिजर्व खिलाड़ियों के साथ आई है यह टीम

samacharprahari

‘इकॉनमी ऑल इज वेल’, फिर भी आर्थिक पैकेज की जरूरत!

samacharprahari

कोरोना काल में डेढ़ करोड़ लोगों ने निकाले पीएफ़ से 31 हज़ार करोड़ रुपये

samacharprahari

दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापा, कैश 1.12 करोड़ बरामद

Vinay