Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है उत्तर प्रदेश : अखिलेश

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश को पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने के भाजपा के इरादे पर निशाना साधते हुए कहा कि आंकड़ों से जाहिर है कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है।

अखिलेश यादव ने रविवार को एक बयान में कहा,‘भाजपा की खराब नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं। मगर इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का अब तक कोई संकेत नहीं दिखा है।’
उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कथित उपयोगी मुख्यमंत्री जी प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे। अब इशारे में भी वह उसका नाम नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है।’
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास अब विपक्ष को बदनाम करने और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करने के सिवा और कोई काम नहीं रह गया है। भाजपा के बड़े नेतओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा,‘समाज का हर तबका भाजपा के धोखे और झूठ से त्रस्त है। जनता उसकी सच्चाई जानने लगी है इसलिए वह जनता की समस्याओं को हल करने और चर्चा करने तक से भाग रही है। भाजपा नेतृत्व अब बिना सरकारी तंत्र के आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। जनता उसे जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।’


Share

Related posts

छह साल में 15 लाख करोड़ के मुद्रा योजना लोन मंजूर 

samacharprahari

कृष्ण होते तो क्या कहते? 100 रुपया तिजोरी से, क्या पेट भरेगी गैया मां…,

samacharprahari

ऑस्ट्रेलिया: बुश फायर से करीब 3 अरब जानवरों की मौत का अनुमान: रिपोर्ट

samacharprahari

Leave a Comment