Samachar Prahari
OtherTop 10राज्य

फर्जी एनसीबी अधिकारी अरेस्ट, धमकी से परेशान महिला ने की थी आत्महत्या

Share

मुंबई। मुंबई में खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कथित तौर पर अधिकारी बताने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि एक महिला से 20 लाख रुपये की राशि मांगी। इनकी धमकी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर लिया। इस मामले में, आत्महत्या के लिए उकसाने, उगाही, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के लिए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि सूरज मोहन परदेशी (38 वर्ष) और प्रवीण रघुनाथ वालिनबे (35 वर्ष) को महिला की आत्महत्या मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

अंबोली पुलिस स्टेशन में एक फोन कॉल आया था, जिसमें यह कहा गया था कि एक महिला आत्महत्या करने वाली है। कॉल में दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम जब संबंधित स्थल पर पहुंची, तो 28 वर्षीय महिला अपने कमरे में फांसी से लटकी मिली।
जांच में पता चला कि 20 दिसंबर को महिला और उसके कुछ दोस्त एक पार्टी के लिए पांच सितारा होटल गए थे, जहां उन्हें खुद को एनसीबी का अधिकारी बताने वाले दो लोगों ने मादक पदार्थ से संबंधित प्राथमिकी में नाम न देने के एवज में 20 लाख रुपये की राशि मांगी। दोनों आरोपियों की ओर से लगातार पैसे की मांग हो रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने गुरुवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को लगाई फटकार, कहा- लिफाफा खोलें और डेटा दें

samacharprahari

पत्रकार सौम्या मर्डर केस में 5 आरोपी दोषी करार

Prem Chand

दो सप्ताह में राणे का अवैध निर्माण तोड़े मनपाः कोर्ट

samacharprahari

Leave a Comment