Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरराज्य

महाराष्ट्र के आठ जिलों के लिए 20 जुलाई से सेना अग्निवीर भर्ती रैली

Share

मुंबई: सेना भर्ती कार्यालय (ARO), मुंबई ने महाराष्ट्र के आठ जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित भर्ती रैली आगामी 20 जुलाई 2026 से ठाणे के मुंब्रा स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इस रैली में नंदुरबार, धुले, नासिक, ठाणे, पालघर, रायगढ़ सहित मुंबई शहर और मुंबई उपनगर के वे शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिन्होंने अग्निपथ योजना के तहत आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण की है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे, जिसके तुरंत बाद योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसमें शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और मेडिकल जांच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने शैक्षणिक दस्तावेज़, डोमिसाइल और चरित्र प्रमाण पत्र जैसे सभी जरूरी कागजात पहले से ही तैयार रखें। एडमिट कार्ड में दी गई तय तिथि और समय पर ही उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा, किसी भी परिस्थिति में तारीख बदली नहीं जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को दलालों और ठगों से सख्त सावधान रहने की चेतावनी दी है। सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, कंप्यूटरीकृत और केवल योग्यता (मेरिट) पर आधारित है। कोई भी बाहरी व्यक्ति चयन प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता। सेना ने युवाओं से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नज़र रखें और समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रैली में शामिल हों।


Share

Related posts

बीएसएफ ने ड्रोन से गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की

Prem Chand

ठाणे स्टेशन परिसर में अवैध खाऊ गल्ली से यात्रियों को परेशानी

Prem Chand

कोरोना काल में सर्टिफिकेट, कमाई का नया अवसर

Prem Chand

Leave a Comment