Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने 2024 के लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था।
बता दें अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। उन्होंने 18 नवबंर 2022 को स्वेच्छा से रियाटरमेंट ले लिया था और इसके दूसरे ही दिन उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिया गया था।
कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, गोयल का इस्तीफा शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है, जो आज से ही प्रभावित हो गया।
हालांकि, यह पता नहीं चला पाया है कि गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया। फरवरी में अनूप पांडे की सेवानिवृत्ति और गोयल के इस्तीफे के बाद, तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग समिति में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बचे हैं।


Share

Related posts

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली

Prem Chand

बंधुआ मजदूरी की ओर ले जाएगा नया फैक्ट्री एक्ट : सीटू

samacharprahari

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी ने खेल दिया दांव

Prem Chand

Leave a Comment