Samachar Prahari
PoliticsTop 10ताज़ा खबर

कांग्रेस के बैंक खातों पर जारी रहेगा आयकर विभाग का एक्शन, अदालत से गुहार लगाएगी पार्टी

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITA) ने पिछले वर्षों के ‘टैक्स रिटर्न’ में विसंगतियों के लिए जुर्माना लगाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की अपील को खारिज कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और बहुत जल्द इसके खिलाफ हाई कोर्ट का रुख करेगी।

बता दें कि ITA ने शुक्रवार को आयकर विभाग की ओर से 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए जाने के खिलाफ कांग्रेस की अपील खारिज कर दी है।  आयकर विभाग ने पिछले दिनों 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रमुख खाते फ्रीज कर दिए थे।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि पार्टी सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी  सरकार ने जानबूझकर यह समय चुना जब आम चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कोष पर रोक लगाने का आदेश लोकतंत्र पर हमला है क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आया है। ऐसी स्थिति में कोई निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे कर सकता है, जब आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खातों से 270 करोड़ रुपये की धनराशि जब्त कर ली है या निकाल ली है।


Share

Related posts

जयंती पर विशेष: जिंदगी के हर मोड़ पर कलाम रहे बेमिसाल

samacharprahari

अंधविश्वास के चलते महाकुंभ में 70 ट्रक जूते-चप्‍पल, कपड़े छोड़ गए लोग

samacharprahari

दो सेना की दशहरा रैली, दोनों बोले- तुम गद्दार

Amit Kumar

Leave a Comment