ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबर

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के ‘फैंटम’ की मौत, अखनूर में ऑपरेशन जारी

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, जम्मू।  सोमवार को  सुंदरबनी सेक्टर के आसन के पास सेना के काफिले पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद भारतीय सेना के कुत्ते फैंटम ने अपनी जान गंवा दी। व्हाइट नाइट कोर ने सेना के कुत्ते की मौत की जानकारी दी।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ट्वीट किया, “जब हमारे सैनिक फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे, तो फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी का सामना किया, जिससे उसे घातक चोटें आई।  उसके साहस, निष्ठा और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. चल रहे ऑपरेशन में, एक आतंकवादी को मार गिराया गया है और अब तक युद्ध के सामान बरामद किए गए हैं।”

बेल्जियन मालिनोइस ब्रीड का था फैंटम

व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर लिखा, “हम अपने सच्चे नायक – एक बहादुर भारतीय सेना के कुत्ते, फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।” यह एक बेल्जियन मालिनोइस कुत्ता था, जिसका जन्म 25 मई, 2020 को हुआ था। सेना ने आगे बताया कि जारी अभियान में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है तथा अब तक युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

 


अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर गोलीबारी की, जिसमें एक एम्बुलेंस को निशाना बनाया गया। इसके बाद विशेष बलों ने अभियान चलाया, जिसमें एक हमलावर मारा गया।


Share

Related posts

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की मांग

Prem Chand

अर्थव्यवस्था रिवर्स गियर में, जीडीपी में 9.5 फीसदी की होगी गिरावट

samacharprahari

भारत से बाहर नहीं जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, एयरपोर्ट पर रोका

Amit Kumar

अनुच्छेद 370 हटाने से आतंकवाद नहीं रुका: कांग्रेस

Vinay

पीएमसी बैंक को नहीं मिली राहत, बढ़ी पाबंदी

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र को नोटिस जारी कर 8 अप्रैल तक मांगा जवाब

samacharprahari