ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

मुंबई BJP में बड़ी बगावत, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी निर्दलीय करेंगे नामांकन

Share

 

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। बीजेपी में पहली बड़ी बगावत हुई है। बोरीवली विधानसभा सीट पर स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा गरमा गया है। बीजेपी ने यहां से संजय उपाध्याय को उम्मीदवारी दी है, लेकिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के फैसले को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने चुनौती दे दी है। वह मंगलवार (29 अक्टूबर) को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बोरीवली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने काट दिया था टिकट

बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गोपाल शेट्टी का टिकट काट दिया था। मुंबई नॉर्थ से उनकी जगह बीजेपी ने पीयूष गोयल को मैदान में उतारा था। गोयल ने चुनाव जीता था।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरा नाम सुझाया: शेट्टी

बोरीवली विधानसभा सीट से बीजेपी ने इस बार भी उनका टिकट काट दिया। यहां से पार्टी ने संजय उपाध्याय को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इससे गोपाल शेट्टी बेहद नाराज हैं। शेट्टी ने कहा, “मैं बहुत क्लियर करना चाहता हूं, मुझे टिकट नहीं मिला, इसकी लड़ाई नहीं है। मैंने टिकट मांगा ही नहीं है, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरा नाम सुझाया है।”

 

‘किसी लोकल को टिकट मिलना चाहिए था’

गोपाल शेट्टी ने कहा, “पार्टी के ऊपर के फोरम में भी मेरा नाम चला। ये वास्तविकता है, लेकिन मुझे टिकट नहीं। हालांकि ये मुद्दा नहीं है। मुद्दा ये है कि बोरीवली से किसी लोकल कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए था। बोरीवली के बहुत से लोगों ने कहा कि हमने 35 साल आपका साथ दिया है, आपको इस बार हमारा साथ देना चाहिए। अगर आप ये लड़ाई नहीं लड़ेगे, तो आने वाले 50 साल तक कोई नहीं लड़ेगा।”

Share

Related posts

यूपी में सरकारी नौकरी का सपना नहीं होगा पूरा, 5 साल कॉन्ट्रैक्ट पर रखने की तैयारी

samacharprahari

देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी बनी भाजपा

samacharprahari

यूपी की पूरी कैबिनेट ने लगाई संगम में डुबकी

samacharprahari

साइबर सुरक्षा कारोबार के लिए टेक महिंद्रा, हिंदुजा समूह के बीच वैश्विक करार

samacharprahari

बिहार: महागठबंधन में सीटों पर बन गई बात? कांग्रेस को मिल सकती हैं 50 सीटें, ओवैसी की एंट्री पर नजर

samacharprahari

मुंबई में झमाझम, 24 घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश

samacharprahari