ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

बांद्रा टर्मिनस पर हुई भगदड़ में 10 पैसेंजर घायल

Share

मुलुक जानेवाले यात्रियों की भारी भीड़, भगदड़ की अधिकारी करेंगे जांच

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। पश्चिम उपनगर के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर रविवार की सुबह भगदड़ मच गई। बांद्रा टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर यात्रियों की भीड़ इतनी उमड़ी कि पुलिस उन्हें काबू नहीं कर पाई। भगदड़ की घटना में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22921) का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही यह ट्रेन प्लैटफॉर्म पर आई, उसमें बैठने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गई। रेलवे ने दो यात्रियों के घायल होने की बात कही है।

री शेड्यूल हुई थी बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस

यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में दिवाली का त्योहार मनाने के लिए यात्रियों की रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ हो रही है। रविवार की सुबह बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे के मुताबिक, रविवार को यह एक्सप्रेस 5 बजकर 10 मिनट पर छूटनी थी, लेकिन एक्सप्रेस री शेड्यूल हुई थी। रात करीब 2:45 बजे के आसपास जैसे ही यह एक्सप्रेस यार्ड से बांद्रा स्टेशन पर पहुंची, यात्रियों की भीड़ चढ़ने लगी। जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगो की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उनमें भगदड़ सी मच गई।

सुबह 5:10 बजे रवाना हुई ट्रेन

भगदड़ हादसे में रेलवे ने पुष्टि की है कि कुल 10 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगो के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल यात्रियों को भाभा अस्पताल में एडमिट किया गया है। हादसे के बाद यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारी भगदड़ के कारणों की जांच कर रहे हैं। स्थिति के बारे में आगे की जानकारी आने की उम्मीद है।

 


Share

Related posts

PSLV-C62 मिशन: ISRO की लगातार दूसरी असफलता, तीसरे चरण की गड़बड़ी से 16 सैटेलाइट्स नष्ट, ₹1,000 करोड़ से अधिक का झटका

samacharprahari

ईडी ने नीरव की 253 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

‘ईज आफ डूइंग अपराध’ प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव

samacharprahari

दिग्गज क्रिकेटरों के ‘लेडीज वर्जन’, डेट पर जाओगे

samacharprahari

विवाहिता ने बनाया अपनी ही किडनैपिंग का प्लान

samacharprahari

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

samacharprahari