ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

ईडी ने नीरव की 253 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की

Share

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़ी कंपनियों के रत्न, जेवरात और बैंक में जमा रकम समेत कुल 253.62 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि यह सभी चल संपत्ति हांगकांग में है और धन शोधन जांच के तहत इन्हें जब्त किया गया। हांगकांग में निजी ‘वॉल्ट’ में नीरव मोदी समूह की कुछ संपत्तियों की पहचान की गई है। इनमें रत्न और जेवरात भी हैं।
इसके साथ ही बैंक खातों में रखी गई रकम के बारे में भी पता चला है। इन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है। पीएनबी घोटाला मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।


Share

Related posts

यौन संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर अरेस्ट

Prem Chand

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PFI पर ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 57 करोड़ की संपत्ति

Prem Chand

दक्षिण ताइवान की एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत

Amit Kumar

वायनाड भूस्खलन में मरनेवालों की संख्या 300 के पार, सैकड़ों अब भी लापता

samacharprahari

देश में साइबर फ्रॉड का खतरा चरम पर, हाई वैल्यू घोटालों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

Prem Chand

कोर्ट के निर्देश के बाद शाह से मिले कोश्यारी

Vinay