ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

अमेरिका में दो भारतीयों पर लगे भेदिया कारोबार के आरोप

Share

क्रिप्टोकरेंसी भेदिया कारोबार का पहला मामला, दो भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

न्यूयॉर्क। क्रिप्टोकरेंसी भेदिया कारोबार का पहला मामला अमेरिका में सामने आया है। इस मामले में दो भारतीय नागरिकों के साथ ही उनके इंडो-अमेरिकी मित्र पर 15 लाख डॉलर से अधिक का गैरकानूनी मुनाफा कमाने के आरोप हैं।
सर्दन डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क में अटॉर्नी डेमियन विलियम्स और एफबीआई के न्यूयॉर्क कार्यालय में प्रभारी सहायक निदेशक माइकल जे. ड्रिस्कोल ने इस अभियोग की जानकारी दी।

आरोपित ईशान वाही (32) और निखिल वाही (26) भारत के नागरिक हैं, जबकि भारतीय मूल का उनका अमेरिकी दोस्त समीर रमानी (33) ह्यूस्टन में रहता है।

वाही बंधुओं को गुरुवार सुबह सिएटल से गिरफ्तार किया गया, जबकि रमानी फिलहाल भारत में है।

बताया जा रहा है कि वाही बंधुओं और रमानी ने क्रिप्टोकरंसी असेट परिसंपत्तियों में भेदिया कारोबार करने की योजना बनाने और धोखाधड़ी करने की साजिश रची।

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने भी इन तीनों लोगों के खिलाफ भेदिया कारोबार के आरोप लगाने की घोषणा की। अभियोजन पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने 25 क्रिप्टो परिसंपत्तियों में गैरकानूनी लेनदेन किया और करीब 15 लाख डॉलर का अनुचित लाभ कमाया।


Share

Related posts

शिवसेना-बीजेपी के रिश्तों की चौड़ी हुई दरार

samacharprahari

एलओसी के पास दिखे कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

samacharprahari

महिलाओं के लिए बजट फ्रेंडली डेली वियर कलेक्‍शन लॉन्‍च

Prem Chand

केंद्र का सहयोग, राज्य का प्रयास बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे : नीतीश कुमार

Prem Chand

BMC Election 2026: 15 जनवरी को वोटिंग, मुंबई मनपा चुनाव से बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति

samacharprahari

भारतीय सेना: पाक सीमा में घुसपैठ की तैयारी में हैं 300 आतंकी

samacharprahari