ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

पति और बेटों ने मुंह मोड़ लिया, लेकिन किडनी देने में पत्नियों का दिल बड़ा

Share

  • 70% पुरुषों को उनकी पत्नियों ने दान की किडनी
  • एक साल में 111 महिलाओं ने किडनी दी
  • केवल 16 पुरुषों ने ऐसा किया

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किडनी प्रत्यारोपण को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, पिछले एक साल में किडनी दान देने के मामले में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। साल 2023 में भारत में 13,426 किडनी ट्रांसप्लांट हुए।

रिपोर्ट से जाहिर है कि जीवन बचाने की लड़ाई में महिलाओं की संवेदनशीलता पुरुषों से काफी ज्यादा है। पुरुष जहां अपने महिला संबंधियों के लिए अंगदान से कतराते दिखते हैं, वहीं महिलाओं ने जरूरत पड़ने पर जान की बाजी लगाने से भी गुरेज नहीं किया है।

लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक साल के भीतर 111 महिलाओं ने अपनी किडनी डोनेट की है, जबकि ऐसा करने वाले पुरुष सिर्फ 16 ही हैं।

एसजीपीजीआई के आंकड़े बताते हैं कि एक साल में सिर्फ 16 महिलाओं का ही गुर्दा प्रत्यारोपण हो सका है। वहीं, इस अवधि में 111 पुरुषों की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। महिलाओं के किडनी ट्रांसप्लांट की संख्या कम होने के पीछे की वजह यह रही कि उन्हें डोनर ही नहीं मिले। जब महिलाओं को किडनी देने की बात आई, तो उनके पति और बेटों तक ने इससे मुंह मोड़ लिया। वहीं, 70 फीसदी पुरुषों को उनकी पत्नियों ने किडनी डोनेट की थी।

किडनी डोनर में 87 फीसदी महिलाएं

रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में किडनी दान करने वाले लोगों में 87 फीसदी महिलाएं और सिर्फ 13 फीसदी पुरुष हैं। महिला दानदाताओं में 70 फीसदी पत्नियां हैं, जिन्होंने अपने पति के लिए किडनी डोनेट की है। 30 फीसदी महिलाओं में मां और बहनें या अन्य करीबी शामिल हैं।

 पुरुष डोनर में सबसे ज्यादा संख्या पिताओं की है, जिन्होंने अपनी बेटियों के लिए किडनियां डोनेट कीं। पति का नंबर दूसरा है, जबकि तीसरे नंबर पर भाइयों ने बहनों के लिए किडनियां दान दी हैं।

 


Share

Related posts

पुणे-अहमदनगर एक्सप्रेसवे पर पलटा टैंकर, इमरजेंसी में रोका गया ट्रैफिक

samacharprahari

रायबरेली: कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य के बेटे को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

samacharprahari

हर 30 घंटे में बना एक अरबपतिः ऑक्सफैम

samacharprahari

कोविड काल में कुरियर और डाक से मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में हुई वृद्धि: रिपोर्ट

samacharprahari

राहुल गांधी का ‘एटम बम’, चुनाव आयोग पर लगाए ये गंभीर आरोप

samacharprahari

डेमोक्रेटिक पार्टी के आधिकारिक रूप से प्रत्याशी बने जो बाइडेन

samacharprahari