ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेस

हर 30 घंटे में बना एक अरबपतिः ऑक्सफैम

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। कोरोना संक्रमण एक आपदा बनकर आई, लेकिन कुछ कारोबारियों ने इसे एक अवसर की तरह भुना लिया और अपनी संपत्ति को बढ़ाने में कोई कसर नहीं रखा। ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से हर 33 घंटे में जहां करीब 10 लाख लोग भयंकर गरीबी के दलदल में फंस गए तो वहीं हर 30 घंटे में एक कारोबारी अरबपति बनता रहा। पिछले दो साल में दुनिया भर में 573 लोग अरबपति बने हैं।

दो साल में 26 करोड़ लोगों पर गरीबी की मार
इंटरनेशनल चैरिटी संस्था ऑक्सफैम ने कहा है कि इस साल खाद्य पदार्थ की महंगाई की वजह से 26 करोड़ लोगों पर गरीबी की मार पड़ी है। दुनिया भर में बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन यापन मुश्किल हुआ है।

कुछ लोगों की संपत्ति बेतहाशा बढ़ी
रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के दौरान पिछले 24 महीनों में अरबपतियों की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। पिछले 23 वर्षों की तुलना में इनकी संपत्ति सबसे अधिक तेजी से बढ़ी है। दुनिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति अब वैश्विक जीडीपी के 13.9 प्रतिशत के बराबर हो गई है, जो वर्ष 2000 की तुलना में तीन गुना अधिक है। साल 2020 में अरबपतियों की कुल संपत्ति वैश्विक जीडीपी का 4.4 प्रतिशत थी।


Share

Related posts

लाडली बहना योजना में धांधली बर्दाश्त नहीं : छगन भुजबल

Prem Chand

दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी को जमानत

Prem Chand

आइडिया ऑफ इंडिया के विनाश के बावजूद बीजेपी ने बीरेन सिंह को नहीं हटाया था:  राहुल गांधी

Prem Chand

बीजेपी हटेगी, तो EVM सहित जन समस्याएं होंगी दूर : अखिलेश

samacharprahari

लाड़ली बहन योजना: चुनाव आयोग ने जनवरी की अग्रिम किस्त पर लगाई रोक

samacharprahari

आग की अफवाह, जान बचाने पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री

samacharprahari