ताज़ा खबर
OtherTop 10दुनियाभारतमूवीराज्य

भारत से बाहर नहीं जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, एयरपोर्ट पर रोका

Share

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया। खबरों के मुताबिक, रविवार को वह एक कार्यक्रम के लिए दुबई जा रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें हवाई अड्डे पर ही रोक दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। डांसर-अभिनेत्री नोरा फतेही का भी नाम इस मामले में लिया गया है, जिन्हें कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की गई थी।

जैकलीन फर्नांडीज 10 दिसंबर को रियाद में होने वाले सलमान खान के दबंग टूर में शिरकत करने वाली थीं। हालांकि, अब यह सामने आया है कि वह देश नहीं छोड़ सकती हैं। अभिनेत्री का नाम 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में सामने आया है।

फर्नांडीज पर मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे उपहार प्राप्त करने का भी आरोप है। जैकलीन फर्नांडीज की कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिससे पता चला है कि वे दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते पहचानते थे।

ईडी के मुताबिक, दोनों के बीच वित्तीय लेन-देन के काफी सबूत मिले हैं। फर्नांडीज को 10 करोड़ रुपये से अधिक का उपहार दिया गया था। सुकेश जेल से जैकलीन से मोबाइल पर चैट भी करता था। सुकेश को इस साल अप्रैल-जून में जमानत मिली थी। इसके बाद वह एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक कर अभिनेत्री से चेन्नई में मिलने गया था।


Share

Related posts

हिरासत में मौतें और पुलिस प्रताड़ना पर चिंताजनक खुलासे

samacharprahari

स्वदेशी विमानवाहक विक्रांत का समुद्र में परीक्षण शुरू

samacharprahari

एटीएस ने तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लिया

samacharprahari

सरकार ने अदालत में कहा – आईपीएस अधिकारी परमबीर का पता नहीं चल रहा

samacharprahari

भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता एडिलेड टेस्ट

samacharprahari

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यातायात सुगम होगा : गडकरी

Prem Chand