Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आतंकियों के हमले में सेना के दो जवान शहीद

Share

श्रीनगर। जिले के एचएमटी इलाके में गुरुवार दोपहर संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। हमले में क्यूआरटी टीम के दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार सवार आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कश्मीर के आईजी ने बताया कि तीन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की है। फिलहाल यह पता चला है कि दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय लोगों ने हमले को अंजाम दिया है। हालांकि इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का हाथ होने की संभावना है। सभी नाकों पर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।


Share

Related posts

कोरोना से लड़ाई में सभी को सहयोग देना होगा: उद्धव ठाकरे

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेसिफिक परफॉर्मेंस डिक्री की असाइनमेंट पर लगाई मुहर

Prem Chand

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के ‘फैंटम’ की मौत, अखनूर में ऑपरेशन जारी

Prem Chand

Leave a Comment