Samachar Prahari
OtherTop 10भारतराज्य

हेराफेरी करने वाली महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

Share

ऑडिट से हुआ खुलासा, मामले की जांच जारई
चोरों से रिकवर हुई चीजों की करती थी हिफाजत

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित वसई पुलिस स्टेशन की एक महिला पुलिस कांस्टेबल को चोरी और हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला कांस्टेबल पुलिस स्टेशन में रिकवर होकर आई चीजों की हेराफेरी करती थी। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकार दी।

हेराफेरी से की 26 लाख रुपये की कमाई
महिला कांस्टेबल का नाम मंगल गायकवाड़ बताया गया है। वसई पुलिस स्टेशन में चोरों से बरामद वस्तुओं को रखा जाता था, जिसकी निगरानी महिला कांस्टेबल करती थी, लेकिन उसने पिछले छह साल में स्क्रैप डीलर से सौदा करते हुए 26 लाख रुपये की कमाई की। सीनियर इंस्पेक्टर कल्याण कार्पे ने यह जानकारी दी।

छह साल तक बेचती रही सामान  
जानकारी के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल ने छह साल तक इस कारनामे को अंजाम दिया। इस दौरान वह रिकवर करके लाई गई चीजों को हटा देती थी। इसके बाद उन्हें बेच देती थी। वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले की जानकारी ऑडिट के दौरान सामने आई। इसके बाद गायकवाड़ को सस्पेंड कर दिया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच हो रही है।


Share

Related posts

DRDO ने दागा ‘सीक्रेट हथियार’

Amit Kumar

सीडीएस ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय लड़ाकू विमान के नुकसान की पुष्टि की

samacharprahari

आयकर विभाग ने डेवलपर्स के यहां छापा मारा

samacharprahari

Leave a Comment