ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

DRDO ने दागा ‘सीक्रेट हथियार’

Share

नई दिल्ली। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत से एक ऐसी
मिसाइल दागी है, जो दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को नेस्तनाबूत कर सकती है। इसकी गति, सटीकता और मारक
क्षमता इतनी घातक है कि यह रडार की पकड़ में भी नहीं आता।

इस मिसाइल का नाम है वर्टिकल लॉन्च-शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM)। परीक्षण के दौरान इस मिसाइल ने कम ऊंचाई पर उड़ रहे अपने टारगेट को मारकर गिरा दिया। हालांकि वीएल-एसआरएसएएम मिसाइल को कोई आधिकारिक नाम नहीं दिया गया है।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने शुक्रवार को अपनी ताकतवर गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से कम ऊंचाई पर उड़ने वाले एक टारगेट को मार गिराया। रडार को चकमा देकर आ रहे विमान, ड्रोन,  मिसाइल या हेलिकॉप्टर को इस मिसाइल से मार गिराने में भारतीय सेना अब सक्षम हो गई है।

भारत का यह सीक्रेट हथियार बेहद घातक है। इस मिसाइल की सफल टेस्टिंग के बाद भारतीय युद्धपोतों से बराक-1 मिसाइलों को हटाया जाएगा। स्वदेशी हथियार लगाया जा सके. बराक-1 (Barak-1) मिसाइल इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने मिलकर बनाई है।


Share

Related posts

खेतों में मिला सोने से भरा कलश, मची लूट

Girish Chandra

आज रात से उत्तर प्रदेश में 55 घंटे का लॉकडाउन, रोडवेज बसें भी नहीं चलेंगी

Prem Chand

नोटबंदी के फैसले पर उद्धव गुट ने सरकार को घेरा

Prem Chand

भीमा कोरेगांव मामला: प्रोफेसर हनी बाबू की रिमांड 21 अगस्त तक बढायी गई

samacharprahari

नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त

Prem Chand

मुंबई में आफत बनी मूसलाधार बारिश: जनजीवन थमे, आपात स्थिति घोषित

samacharprahari