ताज़ा खबर
Other

2030 तक भारत में भुखमरी का खतरा बढ़ेगा – ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट में दावा 

Share

नौ करोड़ भारतीयों पर भुखमरी का संकट, घटेगी कृषि पैदावार

नई दिल्ली, 16 मई 2022 । जलवायु परिवर्तन का कहर आने वाले सालों में और ज्यादा बढ़ने वाला है, जिस कारण भारत की नौ करोड़ से ज्यादा आबादी पर भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है। इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में यह चेतावनी दी है।

“द ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट 2022” में कहा गया कि 2030 तक नौ करोड़ भारतीयों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले वाले 70-80 सालों में फसलों की पैदावर में काफी कमी आएगी और हीट वेव एंव गर्मी का स्तर भी कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा।

रिपोर्ट में आगाह किया गया कि भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण 2030 तक नौ करोड़ से ज्यादा लोग भूखमरी का सामना करेंगे। सामान्य परिस्थितियों में यह आंकड़ा 7.39 करोड़ होता, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण भुखमरी का सामना करने वाले लोगों की संख्या में 23 फीसद की बढ़ोतरी हो जाएगी।

2030 तक औसत कैलोरी खपत में मामूली गिरावट की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्य परिस्थितियों में 2,697 किलो कैलोरी प्रति व्यक्ति/दिन से जलवायु परिवर्तन के कारण 2,651 किलो कैलोरी प्रति व्यक्ति/दिन तक कमी आएगी।


Share

Related posts

आरआरबी-एनटीपीसी बवाल-आगजनी के बाद 14 ट्रेनें रद्द

Amit Kumar

MGNREGA से NBA तक: मोदी सरकार की ‘नाम बदलो नीति’ पर सियासी घमासान

samacharprahari

लव जिहाद करने वाले नहीं सुधरे तो निकलेगी ‘राम नाम सत्य यात्रा’

Girish Chandra

एक देश, एक चुनाव के लिए 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति गठित

Prem Chand

पार्टी का नाम और सिंबल जब्त करना ‘अन्याय’ः ठाकरे गुट

samacharprahari

सरकारी ऑफिसर को कर रहे थे ब्लैकमेल, पुलिस गिरफ्त में आए 3 आरोपी

samacharprahari