ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

लव जिहाद करने वाले नहीं सुधरे तो निकलेगी ‘राम नाम सत्य यात्रा’

Share

देवरिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति की जो शुरुआत हुई है, वह दिवाली बाद ऑपरेशन शक्ति में बदली जाएगी और अपराधियों की तरह इनका भी राम नाम सत्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट का एक फैसला आया है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। हम कानून बनाएंगे। मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों के सम्मान के साथ खेलते हैं। यदि आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा था

बता दें कि धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है। लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया।


Share

Related posts

इजराइल में गिरेगी गठबंधन सरकार

samacharprahari

ड्यूटी के दौरान रेलवे वर्कशॉप में इलेक्ट्रिशियन की मौत

samacharprahari

सौरव गांगुली के ट्वीट पर अटकलें तेज

samacharprahari

चुनाव खत्म होते ही बढ़ा पेट्रोल डीजल के दाम

samacharprahari

अफगानिस्तान में भीषण कार बम विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 120 घायल

Girish Chandra

दो वर्षों में ऑनलाइन फ्रॉड बेतहाशा बढ़े

samacharprahari