ताज़ा खबर
Other

राम की प्राण प्रतिष्ठा के बीच सरकार ने गन्ना मूल्य में बढ़ाए 20 रुपये, नाखुश किसान करेंगे आंदोलन !

Share

किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दो साल बाद गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है, हालांकि किसान इससे खुश नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आंदोलन का निर्णय लिया है। संगठन ने 26 जनवरी को किसान ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। वहीं 13 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है।

मिलों को नहीं देंगे गन्ना
यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह ने बताया कि सरकार ने 20 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के दाम बढ़ाए हैं। उधर यूरिया की बोरी में पांच किलो वजन कम कर दिया गया। जितना इधर मूल्य बढ़ाया, उतना उधर लागत बढ़ाकर काट लिया। लागत लगातार बढ़ती जा रही है। गन्ने का अधिकतम मूल्य 370 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। किसानों को कोल्हू पर गन्ना बेचने पर 400 रुपये प्रति क्विंटल के दाम मिल रहे हैं।

हाल ही में किसानों के साथ हुई बैठक में यह भी तय किया गया है कि वे धीरे-धीरे गन्ने की कटाई करें और चीनी मिल को इकट्ठा देने की बजाय कोल्हू पर बेचें। साथ ही 13 फरवरी को भारत बंद के बाद 14 मार्च को दिल्ली में देश भर से किसान जुटेंगे।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Girish Chandra

लोकसभा चुनाव के बीच आई ‘हिंदू-मुस्लिम’ आबादी वाली रिपोर्ट, क्या हैं सियासी मायने?

Prem Chand

ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

samacharprahari

बीएसएफ के हथियारों को बाहर बेचते थे, अब गिरफ्तार

samacharprahari

केंद्रीय सूचना आयोग का पद फिर खाली

samacharprahari

13 कंपनियों ने डुबाए बैंकों के 2.85 लाख करोड़ रुपये!

Amit Kumar