Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

13 कंपनियों ने डुबाए बैंकों के 2.85 लाख करोड़ रुपये!

Share

बैंकों को हो रहा है बैड लोन की वजह से आर्थिक नुकसान

मुंबई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन का कहना है कि सरकारी बैंकों का बढ़ता एनपीए चिंता का सबब बन गया है। 13 कंपनियों की वजह से बैंकों को 2.85 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
बता दें कि 13 कंपनियों पर कुल 4.86 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इसमें से केवल 1.61 लाख करोड़ रुपये की रिकवरी हो पाई है। बैंकों पर अभी भी 2.85 लाख करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके अलावा सरकार बैंकों का बेलआउट यानी राहत देने के लिए उपयोग कर रही है। इसके खिलाफ बैंक यूनियन दो दिनों की हड़ताल कर रही हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन का कहना है कि बैंकों का उपयोग यस बैंक, आईएल एंड एफसी जैसे संस्थानों के बेलआउट के लिए किया जा रहा है। इन संस्थानों को स्टेट बैंक सहित कई बैंकों ने बेलआउट किया है। इसके साथ सरकारी बैंकों का भी निजीकरण किया जा रहा है। सरकार की इन नीतियों के खिलाफ 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल का फैसला किया है।


Share

Related posts

असहमति को दबाने के लिए आतंकवाद निरोधी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

samacharprahari

खराब हवा में सांस ले रही विश्व की 99 प्रतिशत आबादी

Prem Chand

मुंबई में धूल भरी आंधी से मची तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 60 लोग घायल, 8 की मौत

Prem Chand

Leave a Comment