ताज़ा खबर
Other

अनजाने में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, फ्लाइट हुई लेट

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से गुवाहाटी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इमरजेंसी गेट को एक यात्री ने खोलने की कोशिश की। इस कारण विमान को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। इंजीनियरों की टीम ने विमान का निरीक्षण किया, जिसके बाद विमान (संख्या 15792) ने उड़ान भरी। हालांकि इस मामले में एयरलाइंस की तरफ से कोई पुलिस शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट की डीसीपी ऊषा रंगरानी ने बताया कि उन लोगों को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि एक यात्री से अनजाने में गलती हो गई थी।


Share

Related posts

पत्नी को पढ़ाकर नर्स बनाया, अब बॉयफ्रेंड संग हुई फरार

Prem Chand

तालाब की खुदाई में मिली बुद्ध कालीन दीवार

Prem Chand

अभिनेता के साथ केवाईसी के नाम पर ठगी

Prem Chand

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई में की छापेमारी

samacharprahari

कोर टीम की कमान सवर्णों के हाथ, पोस्टर पर पिछड़ों का साथ

samacharprahari

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल

Vinay