ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल

Share

बीएसएफ और सीआरपीएफ के कैंप तबाह

जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फटने से बीएसएफ और सीआरपीएफ के कैंप को नुकसान हुआ है। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बादल फटा, उस समय कोई भी श्रद्धालु गुफा के अंदर मौजूद नहीं था। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की यह दूसरी बड़ी घटना घटी है। किश्तवाड़ में सुबह 4.30 बजे बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई, जिसमें हुंजर गांव के छह घर और एक राशन स्टोर बह गए। करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि गुफा के पास एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं और एक अतिरिक्त टीम को गांदरबल से रवाना कर दिया गया है। बता दें कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के चलते गुफा पर कोई यात्री मौजूद नहीं है। केवल श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी वहां तैनात हैं। अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होनी थी और 22 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे लगातार दूसरे साल रद्द कर दिया गया। गुफा पहलगाम से 46 किमी और बालटाल से 14 किमी दूर है।

बादल फटने की दूसरी बड़ी घटना
बता दें कि किश्तवाड़ में सुबह 4.30 बजे बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई, जिसमें हुंजर गांव के छह घर और एक राशन स्टोर बह गए। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं और 17 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।
जिला उपायुक्त किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सात शव निकाले जा चुके हैं। सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। किश्तवाड़ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर है, जबकि जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर से टीमों को घटनास्थल तक एयरलिफ्ट करने के लिए मौसम बाधा बना हुआ है।


Share

Related posts

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के ‘फैंटम’ की मौत, अखनूर में ऑपरेशन जारी

Prem Chand

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया: राहुल

samacharprahari

No INDIA, No NDA… लोकसभा चुनाव अकेला लड़ेगा हाथी

samacharprahari

रसिया दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

Vinay

विकास दुबे की नामी-बेनामी संपत्तियों की होगी जांच

samacharprahari

मदरसों में नौकरी के लिए करना होगा यूपीटीईटी या सीटीईटी पास

samacharprahari