ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

रायगढ़ में 103 गांवों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सौ से अधिक गांवों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। पिछले सप्ताह आई बाढ़ के दौरान महाड में कुछ जगहों पर पानी का स्तर 25 फुट तक पहुंच गया था। मुंबई-गोवा सड़क पर बने नए पुल को इस बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी के कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के 103 गांवों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि महाड में कुछ जगहों पर पानी 25 फुट तक पहुंच गया था और कई एक मंजिला इमारतें जलमग्न हो गई थीं। हालांकि पहले भी महाड में बाढ़ आपदा आ चुकी है, लेकिन पानी का स्तर 12 फुट से ज्यादा नहीं पहुंचा था।

पिछले सप्ताह 24 घंटे के दौरान सतारा जिले के महाबलेश्वर में 530 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा महाड में 383 मिलीमीटर और पोलादपुर में 575 मिलीमीटर बारिश हुई। तटीय कोंकण क्षेत्र में स्थित रायगढ़ में बाढ़ से भयानक स्थिति उत्पन्न हो गई थी।


Share

Related posts

संविधान से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाने के आरएसएस प्रस्ताव पर माकपा की कड़ी निंदा, विपक्ष ने भी साधा निशाना

samacharprahari

13 दिनों में 11 बार बढ़ी पेट्रोल की कीमत

samacharprahari

IBC में डूब गया बैंकों का पैसा! 14 लाख करोड़ के दावों पर सिर्फ 4.31 लाख करोड़ की वसूली

samacharprahari

वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं: भगत सिंह

samacharprahari

मातोश्री को उड़ा देने की धमकी

samacharprahari

Lashkar-e-Taiba : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बता RBI को फोन कॉल पर दी धमकी

Prem Chand