ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरबिज़नेसभारत

Lashkar-e-Taiba : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बता RBI को फोन कॉल पर दी धमकी

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुंबई कार्यालय में एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताते हुए धमकी दी। यह घटना शनिवारकी सुबह करीब 11:00 बजे हुई, जब कॉलर ने पहले धमकी दी और फिर अचानक गाना गाना शुरू कर दिया। यह विचित्र घटना RBI अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बनी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मुंबई पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

RBI अधिकारियों ने मुंबई पुलिस से किया संपर्क

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताते हुए धमकी दी और फिर गाना गाने लगा। RBI अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया और तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी।

आतंकी कनेक्शन की हो रही जांच

पुलिस का कहना है कि इस धमकी भरे कॉल के पीछे कौन था, इसका पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस यह सुनिश्चित करने में लगी है कि यह कॉल वास्तविक खतरे का हिस्सा था या फिर एक झूठी धमकी थी।


Share

Related posts

लखनऊ में सीएम आवास के पास डबल मर्डर से सनसनी

samacharprahari

मणिपुर में चार और विधायकों के घर जलाए गए; उपद्रवियों ने सीएम के पैतृक आवास पर धावा बोलने की कोशिश की

samacharprahari

‘लव जिहाद’ कानून के खिलाफ 104 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने लिखा खत

samacharprahari

चॉकलेट का ग्लोबल मार्केट पांच साल में 68 अरब डॉलर होने का अनुमान

samacharprahari

मुंबई-पुणे द्रुतगामी राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Prem Chand

ED की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: 6,444 मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सिर्फ 53 में ही दोषसिद्धि, क्यों फिसला सरकारी शिकंजा?

samacharprahari