Samachar Prahari
Other

ज्ञानवापी परिसर मामले में 30 को होगी सुनवाई

Share

वाराणसी 29 सितंबर : वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने की चाबी यहां के जिलाधिकारी को सौंपने का आग्रह करने वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी गई। जिला न्यायाधीश एके विश्वेश ने काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के अधिवक्‍ता का अनुरोध स्वीकार कर लिया, जिन्होंने बहस की तैयारी के लिए और समय देने का अनुरोध किया था। मंदिर ट्रस्ट के अधिवक्ता ने आज अपनी तैयारी पूरी ना होने का हवाला देते हुए और समय देने का अनुरोध किया जिसके बाद जिला न्यायाधीश ने 30 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की।


Share

Related posts

महारेरा ने 20,000 रियल एस्टेट ब्रोकर का पंजीकरण किया निलंबित

Prem Chand

अफगान पासपोर्ट व राष्ट्रीय पहचान पत्र बदलने की तैयारी में तालिबान

Amit Kumar

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर सोना-चांदी: 1.66 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी की 3.7 लाख की ऊंची छलांग

samacharprahari

Leave a Comment