ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के चेक पोस्ट पर हमला, 7 सैनिकों की मौत

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कलात जिले में सुरक्षा बलों के चेक पोस्ट पर हुए हमले में सात सैनिक मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए हैं।

बलूचिस्तान के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला शुक्रवार की देर रात को किया गया था। अधिकारी ने बताया कि ये हमला शाह मर्दान क्षेत्र में फ्रंटियर कोर की एक पोस्ट पर किया गया था और इस हमले में एक नायक, दो लांस नायक और पांच सैनिक मारे गए है।

सभी घायल सैनिकों को इलाज के लिए सीएमएच क्वेटा ले जाया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। यह हमला बलूचिस्तान के किसी क्षेत्र में 72 घंटों में हुआ दूसरा बड़ा हमला था।

इससे पहले गुरुवार को, ज़ियारत और हरनाई जिलों के मांगी सीमा क्षेत्र में एक लैंडमाइन विस्फोट में एक मेजर के साथ दो सुरक्षा बलों के जवान मारे गए थे।

ज़ियारत और हरनाई बलूचिस्तान के पश्तून आबादी वाले जिले हैं। इस घटना के बाद से, दोनों जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को निलंबित कर दिया गया है।

कलात, बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इस जिले में बलोच जनजाति के लोग अधिक संख्या में रहते है।

साल 2000 के बाद से बलूचिस्तान में हालात बिगड़ने के बाद से, इस जिले में भी तनाव की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं।

इस साल 26 अगस्त को, यहां के विभिन्न क्षेत्रों में हमले होने के अलावा, इस जिले के हरबोई क्षेत्र में सुरक्षा बलों के शिविरों पर भी हमले हुए थे।


Share

Related posts

बदायूं में जीएम और एजीएम की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

samacharprahari

सचिन पायलट के बाद संजय निरुपम पर भी हो सकती है कार्रवाई

Prem Chand

तेजस की डिलीवरी लेट, सुरक्षा पर खतरा ग्रेट

samacharprahari

मजदूर संघ के हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल, 27 गिरफ्तार

Prem Chand

महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटें चाहती है सपा: अखिलेश

Prem Chand

चीन ने दी भारत को धमकी, कहा- हाइड्रोजन बम से उड़ा देंगे

samacharprahari