Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सेंट्रल रेलवे: मुंबई मंडल ने नए वित्तीय वर्ष के पहले ही महीने में कमाया ₹570 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व

Share

✍️ प्रहरी संवाददाता मुंबई | सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल ने नए वित्तीय वर्ष की धमाकेदार शुरुआत करते हुए अप्रैल 2026 में 570.42 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित किया है। पिछले साल अप्रैल 2025 में हुए 528.17 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले इस बार रेलवे की कमाई में 8 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यात्री सेवाओं की भारी मांग और टिकट चेकिंग अभियानों में आई तेजी के चलते कोचिंग राजस्व में 10.12% का उछाल आया है, जो बढ़कर 353.06 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई से टिकट चेकिंग राजस्व 165.89 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़त के साथ 16.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

​रेलवे ने गैर-किराया राजस्व (नॉन-फेयर रेवेन्यू) के मोर्चे पर भी कई इनोवेटिव कदम उठाकर अपनी झोली भरी है। अप्रैल 2026 में विविध स्रोतों से होने वाली आय 15.63 फीसदी बढ़कर 13.44 करोड़ रुपये रही। राजस्व को बढ़ावा देने के लिए मंडल ने ठाणे, पनवेल और तरघर जैसे स्टेशनों पर होर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट्स दिए हैं, जिससे पांच साल में 3.55 करोड़ रुपये की कमाई होगी।
इसके अलावा, ईएमयू ट्रेनों पर विज्ञापन, वंदे भारत एक्सप्रेस में फूड ट्रे और हेडरेस्ट विज्ञापन तथा महानगरी एक्सप्रेस के इंटीरियर विज्ञापन से लाखों रुपये का सालाना राजस्व सुनिश्चित किया गया है। रेल यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार करते हुए डोंबिवली में गेमिंग ज़ोन, माथेरान में रिलैक्सेशन मसाज चेयर, विभिन्न स्टेशनों पर किराना दुकानें और पांच प्रमुख स्टेशनों पर आपातकालीन चिकित्सा कक्ष (ईएमआर) की सुविधाएं शुरू की गई हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई उसकी परिचालन दक्षता और लीक से हटकर की गई पहलों का परिणाम है।


Share

Related posts

सीएम शिंदे पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी, उद्धव समर्थक पर FIR

Amit Kumar

वेनेजुएला के बाद भारत पर अमेरिका की टेढ़ी नजर, 500 फीसदी टैरिफ लगाने को तैयार? अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

samacharprahari

फेडरल बैंक ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए ग्रुप क्रेडिट शील्ड पेश किया

Amit Kumar

Leave a Comment