ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

तालाब की खुदाई में मिली बुद्ध कालीन दीवार

Share

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के चायल तहसील में स्थित जैतपुर पूरे हजारी गांव में रविवार को अमृत सरोवर की खुदाई के दौरान एक प्राचीन दीवार मिली है। दीवार का आकार-प्रकार देख मजदूरों ने ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी। पुरातात्विक विभाग अब इसकी जांच करेगा।

रविवार को मनरेगा के तहत सरोवर की खुदाई हो रही थी। उसी समय जमीन की सतह से 15 फिट नीचे सख्त ईंट की दीवार मिली।

ऐतिहासिक महत्व की दीवार होने का अनुमान लगाते हुए ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन और जिलाधिकारी को इसकी जानकारी भेजी है।

तहसील प्रशासन ने मामले मे एएसआई को पत्र लिखकर जांच कराए जाने की बात कही है। इस बीच, खुदाई वाले स्थान की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन को निर्देशित किया गया है। विस्तृत जांच के बाद ही भारतीय पुरातत्व विभाग के वैज्ञानिक दीवार के सही समय का निर्धारण कर सकेंगे।


Share

Related posts

देश की जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ने जा रही है: अखिलेश यादव

Prem Chand

सीबीआई केस में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

samacharprahari

सरकार का फैसला-सस्ते नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल

samacharprahari

‘लव जिहाद’ कानून के खिलाफ 104 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने लिखा खत

samacharprahari

गुरुग्राम में 4 हथियारबंद बदमाशों ने कैश कलेक्शन वैन से लूटे एक करोड़

Prem Chand

संपादकीय: शांति की आड़ में संसाधनों की लूट

samacharprahari