Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

बांद्रा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

Share

मुंबई में दो बड़े हादसे, 14 मजदूर घायल

बांद्रा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, मानखुर्द के कबाड़खाना में आग लगी

मुंबई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया। मानखुर्द में भी सुबह एक कबाड़खाने में आग भीषण लगी गई।

जानकारी के मुताबिक बीकेसी से जेवीएलआर को जोड़नेवाला लोहे का बीम अचानक गिर गया। जब यह घटना हुई, उस दौरान वहां करीब 24 मजदूर, दो इंजीनियर और दो सुपरवाइजर काम कर रहे थे। हादसे में 14 लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि पांच से छह लोगों को गंभीर चोट आई है। फिलहाल मलबे से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share

Related posts

श्रमिकों के लिए गरीब कल्याण रोजगार योजना

samacharprahari

हवाई अड्डों के नामकरण के लिए एक समान नीति बनाए सरकारः हाई कोर्ट

samacharprahari

समुद्री डकैती में 26 प्रतिशत की वृद्धि : एमयूआई

samacharprahari

Leave a Comment