Samachar Prahari
Otherबिज़नेस

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने की कीमतों पर असर

Share

मुंबई। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने की कीमतों पर असर दिखाई दे रहा है। स्पॉट गोल्ड 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 1792.6 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति बैठक से पहले बाजार के सतर्क रहने की उम्मीद है।
एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के नॉन एग्री कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च एवीपी प्रथमेश माल्या ने बताया कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के बढ़ने से स्पॉट गोल्ड में गिरावट आई, जिससे सर्राफा धातु को होल्ड करने की अवसर लागत बढ़ गई। अमेरिकी विनिर्माण गतिविधियों में लगातार वृद्धि ने बाजार के सेंटीमेंट्स को कमजोर किया। साथ ही चीन में महामारी के व्यापक प्रसार और मंदी के बाद देशों में लगाए गए प्रतिबंधों से सेफ हैवन एसेट सोने में गिरावट को सीमित कर दिया है। एसेट पर्चेज प्रोग्राम में कमी आने की संभावना को भी धूमिल कर दिया है।


Share

Related posts

एक अरब साल का है सबसे युवा सितारा

Prem Chand

भगोड़े नीरव मोदी की होगी भारत वापसी!

samacharprahari

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी ने खेल दिया दांव

Prem Chand

Leave a Comment