ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी ने खेल दिया दांव

Share

अपनी ही पार्टी के खिलाफ बड़ी तैयारी में हैं कांग्रेस की महिला विधायक

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों एक महिला विधायक के इर्द-गिर्द घूम रही है। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतीं और अब बीजेपी के कार्यक्रमों में दिखने वाली सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।

16 दिसंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। सत्र से पहले निर्मला सप्रे के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो सकता है। निर्मला सप्रे के खिलाफ कांग्रेस दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग रही है। हालांकि अंतिम फैसला विधानसभा अध्यक्ष को करना है।

कांग्रेस का आरोप पार्टी बदल चुकी हैं

अगर 16 दिसंबर से पहले यह साफ नहीं हुआ कि यह किस पार्टी की विधायक हैं तो उनके लिए विधानसभा में अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीना विधानसभा सीट से निर्मला सप्रे को टिकट दिया था वह चुनाव भी जीत गईं। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद वह बीजेपी के कार्यक्रम में दिखाई दीं।

कांग्रेस का आरोप है कि निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टी बदल ली। वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं। हालांकि निर्मला सप्रे ने अभी तक कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेससे बिना इस्तीफा दिए ही वह सीएम मोहन यादव और बीजेपी के कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी हैं।


Share

Related posts

लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षडयंत्र कर रही है भाजपा : अखिलेश

Vinay

झवेरी बाजार में चामुंडा बुलियन के दफ्तर पर छापा

Prem Chand

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

samacharprahari

सीबीआई ने बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Girish Chandra

डिजिटल क्रांति की अंधी दौड़ में सूखता जल और धधकता ग्रिड

samacharprahari

कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Prem Chand