ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Share

समाचार प्रहरी, मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा सचिव ने 55 शिवसेना विधायकों में से 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिवसेना के 39 विधायक एकनाथ शिंदे खेमे में हैं, जबकि 14 विधायक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट में हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ठाकरे खेमे के 14 विधायकों में से एक विधायक संतोष बांगर 4 जुलाई को फ्लोर टेस्ट के दिन शिंदे खेमे में शामिल हो गए थे।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान पार्टी व्हिप की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए इन विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की।

सूत्रों के मुताबिक, नोटिस महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्यता (दल-बदल के आधार पर अयोग्यता) नियमों के तहत जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, विधायकों को सात दिन के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करना है। शिंदे खेमे ने हालांकि अयोग्य घोषित किए जानेवाले विधायकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नाम शामिल नहीं किया है।


Share

Related posts

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी’

samacharprahari

शिवसेना-बीजेपी के रिश्तों की चौड़ी हुई दरार

samacharprahari

जनवरी में FPI ने तो बिकवाली का रेकॉर्ड ही तोड़ दिया!

samacharprahari

पेंशनर्स को सरकार ने दिया झटका, नहीं बढ़ेगी पेंशन

samacharprahari

दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

Prem Chand

25 लाख की रिश्वत लेते DRM को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand