ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का लगा आरोप

Share

मुंबई, 19 नवंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगा है. तावड़े के कमरे से 9 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं.
बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तावड़े पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में पैसे बांटने आए थे. उन्होंने मीटिंग की जगह पर विनोद तावड़े को घेर लिया और जमकर हंगामा किया. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसके बाद विनोद तावड़े के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. हालांकि तावड़े की ओर से इस पर सफाई पेश को गई है. उन्होंने घटना की जांच करने की मांग की है.

विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप के बाद महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने विनोद तावड़े की गाड़ी के टायर फाड़ दिए, जिसकी वजह से उन्हें वहां से हितेन्द्र ठाकुर की गाड़ी से रवाना होना पड़ा.
इसके बाद चुनाव आयोग की शिकायत पर तावड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि एफआईआर कैश मिलने के मामले में दर्ज नहीं हुई है. प्रचार खत्म होने के बाद आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में उनके खिलाफ विरार के तुलिंज पुलिस स्टेशन में ये केस रजिस्टर हुआ है. उनके अलावा बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक पर भी केस दर्ज हुआ है.

Share

Related posts

चारा घोटाला: लालू यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में मिली जमानत

samacharprahari

बांद्रा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

Amit Kumar

आखिरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

Prem Chand

राजस्थान में सियासी हलचल तेज

samacharprahari

एनएसई को-लोकेशन घोटाले में नया मामला दर्ज

samacharprahari

बिहार के पश्चिम चंपारण में 4 नक्सली ढेर, एक इंस्पेक्टर हुआ घायल

Prem Chand