Samachar Prahari
Other

मनी लॉड्रिंग मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2024 । दिल्ली पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम फैंग चेंन जिन है. पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ 17 और मामलों का पता चला है. आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए स्टॉक मार्केट ट्रेनिंग सेशन और स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगो से ठगी कर रहा था.

पुलिस को एक शिकायत मिली थी जिसमें पीडित से स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर पैसा ट्रांसफर करवा लिया गया था. बाद में पीड़ित को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया. पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर के जरिए उस तक पहुंची.

आरोपी दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में रह रहा था. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी का कनेक्शन दो मामलों से मिला है. इसमें अलग तरह की मोडस ऑपरेंडी के साइबर क्राइम और मनी लॉड्रिंग के मामले का पता चला है जो कि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं. साइबर पोर्टल पर इस तरह की 17 और शिकायतों का पता चला है. यह सभी मामले फिन केअर बैंक अकाउंट से जुड़े हुए थे, जिसमें करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी का अंदाजा है.


Share

Related posts

बाइक टैक्सी पर ब्रेक, लेकिन ऑटो-टैक्सी यूनियनों की मनमानी पर चुप्पी क्यों?

samacharprahari

पत्रकारों पर छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण-पीसीआई

Prem Chand

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप

Prem Chand

Leave a Comment