ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षडयंत्र कर रही है भाजपा : अखिलेश

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर पंचायत चुनाव में परास्त होने के बाद भी लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षडयंत्र करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अखिलेश ने एक बयान में भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध षडयंत्र करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग उसके कुत्सित इरादों का संकेत है। भाजपा को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में बुरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रहीं हैं। प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिन्दगियों से खेल रहे हैं। इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड, इलाज और टीके की कमी से मौत हो रही है। अधिकारियों की लम्बी चौड़ी फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है। दवाएं बाजार से गायब हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालयों में अराजकता है। भाजपा सरकार इन पर लगाम कसने में असमर्थ है और अपनी अक्षमता को छिपाने में व्यस्त है।


Share

Related posts

G7 समिट से बाहर पीएम मोदी? छह साल की परंपरा टूटी, साइलेंट डिप्लोमेसी या विदेश नीति की चूक?

samacharprahari

मालगाड़ियों के लदान से पश्चिम रेलवे ने कमाए 3081करोड़

samacharprahari

मकान मालिक को ठगने, किराया नहीं देने पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

Prem Chand

ब्लैक मनी मामले में अनिल अंबानी को राहत

Prem Chand

चीनी अंतरिक्ष यान का मार्स आर्बिटल एडजस्टमेंट पूरा

samacharprahari

ओबीसी वर्ग के जरिए एमवीए सरकार को हराने बीजेपी चलाएगी कार्यकर्ता अभियान

Prem Chand