ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनिया

अमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा!

Share

वैश्विक तनातनी के बीच अटैक का डर, डिफेंस सिस्टम को किया एक्टिव, रडार को रूस और चीन की ओर मोड़ा

वॉशिंगटन। दुनियाभर में जारी युद्ध के माहौल को देखते हुए अमेरिका को मिसाइल हमले का खतरा सताने लगा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को डर है कि वैश्विक तनातनी के बीच उत्तर कोरिया और रूस जैसे देश अमेरिका पर मिसाइल से हमला कर सकते हैं।

ऐहतियात के तौर पर अमेरिका ने नई डिफेंस रडार को रूस और चीन की ओर मोड़ दिया है। यूएस नॉर्दन कमांड नॉर्थकॉम के अनुसार, एलआरडीआर रडार अंतरिक्ष के कचरे और उपग्रहों के बीच भेदभाव कर सकता है।

बता दें कि ऐहतियात के तौर पर अमेरिका ने लॉकहीड मॉर्टिन के बनाए अपने लॉन्ग रेंज डिस्क्रिमिनेशन रडार (एलआरडीआर) को मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ जोड़कर एक्टिवेट कर दिया है।

यह रडार लंबी दूरी तक दुश्मन की मिसाइल को ट्रैक कर सकता है। इससे अमेरिका के पास मिसाइल के दागे जाने के समय से ही अलर्ट मिलना शुरू हो जाएगा। अमेरिका ने इस रडार को अलास्का के अलावा कई दूसरी जगहों पर तैनात किया है।


Share

Related posts

2015 से पांच साल में 2,264 बार चीनी घुसपैठ

samacharprahari

एफआरएल और अमेजॉन विवाद में कानून के अनुसार निर्णय करें

samacharprahari

पत्रकार सौम्या मर्डर केस में 5 आरोपी दोषी करार

Prem Chand

जम्मू कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को वापस बुलाएगी सरकार

samacharprahari

कोरोना संकट के बीच भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

samacharprahari

झांसी: होस्टल रेप कांड में 8 आरोपी छात्र गिरफ्तार

Girish Chandra