ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमटेकताज़ा खबरबिज़नेसमूवीराज्यलाइफस्टाइल

अभिनेता के साथ केवाईसी के नाम पर ठगी

Share

एक्टर अन्नू कपूर के बैंक खाते से 4.36 लाख रुपये उड़ाए
मुंबई। फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उनके बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने 4.36 लाख रुपये निकाल लिए। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
ओशिवरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की है। एक व्यक्ति ने कपूर को फोन किया और कहा कि उनका केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) विवरण अपडेट करना होगा। उसने कपूर से अपने बैंक खाते का विवरण और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा करने को कहा। उसकी बातों में फंसकर अन्नू कपूर ने सारी डिटेल साझा कर दी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘कुछ समय बाद, फिल्म अभिनेता के बैंक खाते से 4.36 लाख रुपये आरोपियों के दो अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर हो गए। मैसेज मिलने के बाद उन्होंने इस लेनदेन के बारे में बैंक को सूचित किया। कपूर ने तत्काल पुलिस से भी संपर्क किया। जिन बैंकों में पैसा भेजा गया था, पुलिस ने बैंक की मदद से दोनों बैंक खातों पर रोक लगा दी।

Share

Related posts

अयोध्या: सूखते सब्ज़ बाग़ और सन्नाटे में डूबी रामनगरी

samacharprahari

एक्सक्लूसिव: 850 सीटों वाली नई लोकसभा और महिला आरक्षण का मेगा प्लान

samacharprahari

इस साल जम्मू-कश्मीर में मारे गए 178 आतंकी

samacharprahari

ट्रेन में फायरिंग का आरोपी जवान मेंटली ठीक था:चार्जशीट में खुलासा

samacharprahari

निजी अस्पताल में टीके की अधिकतम कीमत 250 रुपए

samacharprahari

सुल्तानपुर में 30 लाख की लूट

samacharprahari