ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Share

आगामी बजट सत्र में पेश हो सकता है विधेयक

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार चुनाव कराने के लिए बैलेट पेपर को फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि मार्च में आगामी राज्य विधानसभा के बजट सत्र में इससे जुड़ा विधेयक पेश हो सकता है। बता दें कि अनुच्छेद 328 राज्य सरकार को इस तरह का कानून बनाने का अधिकार देता है।
महाराष्ट्र में मतदाताओं को ईवीएम के अलावा बैलेट पेपर से भी वोट देने का विकल्प मिल सकता है और इसके लिए कानून बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले के अनुसार, इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ईवीएम के साथ बैलेट पेपर पर चुनाव कराने के लिए एक ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। पटोले ने कहा, ‘अगर ड्राफ्ट तैयार है तो विधेयक को आगामी बजट सत्र में पेश किया जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि चुनाव, ईवीएम से होना है या बैलेट पेपर से यह फैसला राज्य करेगा। उन्होंने कहा, ‘जो लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं. जो लोग बैलेट पेपर में यकीन रखते हैं. वह इससे खुश होंगे।’
हालांकि पेश किया गया बिल केवल राज्य विधान सभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए लागू होगा। अगर ठाकरे सरकार इस विचार पर आगे बढ़ती है तो महाराष्ट्र, बैलेट पेपर और ईवीएम पर एक साथ चुनाव के लिए इस तरह का कानून लाने वाला पहला राज्य होगा। महागठबंधन सरकार के तीनों दल – शिवसेना, नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस इस मामले पर एकमत माने जा रहे हैं।

इस बीच खबर मिली है कि गुरुवार को पटोले विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर उनकी नियुक्ति का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। पिछले कई दिनों से पटोले के इस पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चा थी। पटोले ओबीसी समाज के कद्दावर नेताओं में से एक हैं।


Share

Related posts

स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता यही ठाकरे सरकार की भूमिका: मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari

परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं!

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 7

samacharprahari

लोनावला बंगले की ‘वो’ घटना, जब राणे को बनना पड़ा बालासाहेब ठाकरे का ‘सिक्योरिटी गार्ड’

samacharprahari

479 प्रोजेक्ट की लागत 4.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

samacharprahari

रेप की घटनाओं से दुनिया में बदनाम हुआ भारत!

samacharprahari