ताज़ा खबर
Otherसंपादकीय

ये जो खबरें हैं ना…. 7

Share

रोजी-रोटी भूल जाओ…फॉलोवर्स बन जाओ…

 

कोरोना लॉकडाउन के दौरान हमारे परिधानमंतरी जी ने एक ट्वीट किया गया था, जिसने सबसे ज्यादा रीट्वीट करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कहने का मतलब है देसबासियों…साब के 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके फॉलोवर्स बन जाओ….रोजी-रोटी भूल जाओ…कैश लेस इंडिया में हो भिया…मजा करो, एन्ज्वॉय़ करो…डेटा खपत के मामले में भी हम इंडियन इडियट अव्वल हैं….और हां…20 अमीरों के पास 463 अरब डॉलर की दौलत है….समझे!

याद है ना….पराइम मिनिस्तर जी ने देशके अंधभगतों से दीप जलाने की अपील का एक ट्वीट किया था। खुद भी दीप जलाते हुए अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की थी। अब उस ट्वीट ने रिकॉर्ड बना दिया है। ये ट्वीट ट्विटर पर भारतीय राजनीति में सबसे अधिक बार रीट्वीट किए जाने वाला ट्वीट था। ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।

आप की याददास्त ताजा करते हुए खुसी हो रही है। आपको बता दूं कि कोरोना संकट में पराइम मिनिस्तर जी ने देशवासियों से एक खास अपील की थी। अप्रैल में कोरोना वॉरियर्स को सलाम करने के लिए देशभर के लोगों ने रात नौ बजे 9 मिनट तक दीप जलाया था। याद आया….।

तो आपको बता दूं कि ट्विटर इंडिया के मुताबिक, 5 अप्रैल को किया गया यह ट्वीट, भारत में रीट्वीट किया गया नंबर 1 राजनीतिक ट्वीट बन गया है। इस ट्वीट को 1 लाख 18 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया था, जो किसी भी भारतीय राजनेता का 2020 में किए गए ट्वीट में सबसे अधिक रिट्वीट पाने वाला ट्वीट है। इस ट्वीट को 5 लाख 13 हजार से अधिक लाइक भी मिले थे।
अरे हां…संस्कृत के एक श्लोक को भी साहिब ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने संस्कृत में लिखा था, शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥

 


Share

Related posts

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 198 फलस्तीनी

Prem Chand

दो वर्षों में ऑनलाइन फ्रॉड बेतहाशा बढ़े

samacharprahari

पुलिस कस्टडी में एनकाउंटर पर अदालत ने कहा- रुकने चाहिए, लेकिन हम कैसे रोक सकते हैं?

Prem Chand

सीबीआई ने बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Girish Chandra

वैक्सीन कोल्‍ड चेन को मजबूत बनाएगा गोदरेज

Prem Chand

साल 2020 में किसानों से अधिक कारोबारियों ने की खुदकुशी

Amit Kumar