Samachar Prahari
OtherPoliticsराज्य

परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं!

Share

ठाकरे सरकार ने दिए एसीबी को जांच के आदेश

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। राज्य सरकार ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को परमबीर सिंह के खिलाफ जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जांच सिंह के खिलाफ लगाए गए एक अन्य पुलिस अधिकारी की शिकायत पर होगी।

बता दें कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि देशमुख बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे और अन्य पुलिस अधिकारियों के जरिये उगाही करवाते थे।

खास बात यह है कि परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर बनने के पहले एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजीपी रह चुके हैं। जब देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने मिलकर सुबह सुबह सरकार बनाई थी, तब परमबीर सिंह ने अजित पवार को सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट दी थी। अब वह खुद एसीबी के जांच के घेरे में हैं।


Share

Related posts

आईपीएल जल्दी छोड़ना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स

samacharprahari

महाराष्ट्र में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

samacharprahari

नवी मुंबई में पत्रकार कोरोना योद्धा से सम्मानित

samacharprahari

Leave a Comment