ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

आईपीएल जल्दी छोड़ना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स

Share

सिडनी। कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) छोड़ना चाह रहे हैं। इन्हें डर है कि भारत में कोविड -19 मामलों के बढ़ने के बाद वे अपने देश में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ के लिए अपने फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को छोड़ दिया है। इससे पहले इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने भी कुछ दिन पहले ‘बुलबुला थकान’ का हवाला देते हुए आईपीएल छोड़ दिया था। जोश हेजलवुड (चेन्नई सुपर किंग्स), मिच मार्श (सनराइजर्स हैदराबाद) और जोश फिलिप (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही आईपीएल से हट गए थे।
सूत्रों के अनुसार, स्टीव स्मिथ (दिल्ली कैपिटल्स), डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स), ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) आईपीएल में हिस्सा लेने वाले 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शामिल हैं। कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्कॉट मॉरिसन सरकार (ऑस्ट्रेलियाई सरकार) द्वारा भारत से आने वाले यात्रियों की संख्या को कम करने के बाद घबरा गए हैं। भारत लगभग 3.5 लाख दैनिक कोविड -19 मामलों और अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण महामारी के कठिन चरण से गुजर रहा है। रविवार को 2800 से अधिक मौतों के साथ 3.54 लाख नए मामले देखे गए।


Share

Related posts

संपादकीय: सत्ता की बेरुखी, युवा आक्रोश और भाषा का समाजशास्त्र

samacharprahari

दबंग ने मामूली विवाद में पल्लेदार को मारी गोली

Prem Chand

ट्रंप के टैरिफ से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत की GDP को 2035 तक 140 अरब डॉलर का बूस्ट!

samacharprahari

कोर्ट में पेश नहीं हुए बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह

samacharprahari

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दूसरी बार रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज

Prem Chand