ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सरकार ने वैक्सीन की कीमतों को कम करने को कहा

Share

सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक से कोविड-19 टीके की कीमतों को लेकर निर्देश

मुंबई। केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा है कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें। बता दें कि विभिन्न राज्यों ने कोविड के टीकों की कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना की है। विपक्ष का आरोप है कि ऐसे बड़े संकट के दौरान मुनाफाखोरी की जा रही है। इसके बाद कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीके मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर चर्चा की गई।
हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने अपने कोविड-19 टीके कोवैक्सिन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की है। वहीं, पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके ‘कोविशिल्ड’ की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक घोषित की है और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक घोषित की है। दोनों टीके 150 रुपये प्रति खुराक की दर से केंद्र सरकार को उपलब्ध हैं।


Share

Related posts

पीएमसी बैंक को नहीं मिली राहत, बढ़ी पाबंदी

samacharprahari

‘लव जिहाद’ कानून के खिलाफ 104 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने लिखा खत

samacharprahari

उगाही केस में अनिल देशमुख को झटका, बेल अर्जी खारिज

Vinay

मालगाड़ियों के लदान से पश्चिम रेलवे ने कमाए 3081करोड़

samacharprahari

हंगामेदार हो सकती है जीएसटी परिषद की बैठक

samacharprahari

महाजेनको संयंत्र हादसे में दो कर्मियों की मौत

samacharprahari