Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10राज्य

संसद सत्र के पहले पवार ने ठाकरे से की मुलाकात

Share

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में दोनों नेताओं की यह भेंट संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के हालिया विवादास्पद बयानों की पृष्ठभूमि में हुई है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है और 13 अगस्त तक चलेगा।

राज्य सरकार का कहना है कि स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए राजनीतिक कोटा बहाल करने और नौकरियों और शिक्षा में मराठों के आरक्षण के लिए 50 प्रतिशत की सीमा में छूट की खातिर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान में तेजी के लिए हर महीने केंद्र से तीन करोड़ कोविड टीके भी मांगे हैं।


Share

Related posts

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में किया सुसाइड का प्रयास

samacharprahari

जजों की भारी कमी से सुस्त पड़ी न्याय की रफ्तार: जिला अदालतों में 23% तो हाई कोर्टों में एक-तिहाई पद खाली

samacharprahari

अमेरिका का बड़ा कबूलनामा: ईरानी हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल; हूतियों ने की सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी

samacharprahari

Leave a Comment