ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाबिज़नेस

इजरायली बिजनेसमैन के जहाज पर ईरानी ड्रोन से हमला, एक हफ्ते में इजरायल से जुड़ा दूसरा जहाज निशाने पर

Share

हाइलाइट्स

  • ‌इजरायली बिजनेसमैन के एक जहाज को निशाना बनाया गया
  • हिंद महासागर में इस जहाज पर हमला हुआ

  • ईरान के एक ड्रोन के जरिए यह हमला हुआ

डिजिटल न्यूज डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के एक अरबपति के स्वामित्व वाले कार्गो जहाज पर शुक्रवार की सुबह ईरानी ड्रोन के जरिए हमला किया गया। अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने दावा किया कि गाजा पट्टी में युद्धविराम के कुछ घंटे पहले यह हमला किया गया था।

हिजबुल्लाह से जुड़े लेबनान के चैनल अल-मयादीन की ओर से सबसे पहले यह खबर दी गई थी। इसमें कहा गया कि हमले के बाद से जहाज पर आग लग गई। जहाज को नुकसान हुआ, लेकिन किसी भी क्रू मेंबर की मौत नहीं हुई।

अधिकारी के मुताबिक, यह माल्टा के झंडे वाला CMA CGM SYMI जहाज है, जिसे हाल ही में मायेट (Mayet) नाम दिया गया है। शुक्रवार को हिंद महासागर के पूर्वोत्तर हिस्से में एक ड्रोन ने इसे टक्कर मार दी। माना जा रहा है कि यह ईरान का शहीद-136 ड्रोन है। इसे कामीकाजी ड्रोन भी कहा जाता है, जो ईरान ने रूस को सप्लाई किया है।
रूस इस ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ कर रहा है। इस ड्रोन में एक छोटा वारहेड लगा है, जिसमें बारूद भरा जाता है। क्रैश के बाद यह फट जाते हैं।

ट्रैकर कर दिया गया था बंद

सिंगापुर की ईस्टर्न पैसिफिक शिपिंग (EPS) ने मायेट को लीज पर लिया है। उसने कहा कि उसे पता है कि शुक्रवार को एक संभावित सुरक्षा घटना के चलते जहाज को निशाना बनाया गया था। EPS को इजरायली अरबपति इदान ओफर नियंत्रित करते हैं। उनके जहाज पहले भी इस तरह के हमलों का शिकार हो चुके हैं। इजरायल या ईरान की ओर से कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है।


Share

Related posts

रिलायंस रिटेल को मिला सातवां निवेशक, एडीआईए करेगा 5512 करोड़ का निवेश

Prem Chand

मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम को दी 10 साल के लिए जेल

samacharprahari

जलियांवाला कांड के लिए बनाया महारानी की हत्या का प्लान

samacharprahari

निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा

samacharprahari

केजरीवाल ने कहा- मुझे मेरी पत्नी भी उतना नहीं डांटती, जितना एलजी साहब डांटते हैं

Amit Kumar

मुंबई और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन शुरू

samacharprahari