ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेस

रिलायंस रिटेल को मिला सातवां निवेशक, एडीआईए करेगा 5512 करोड़ का निवेश

Share

मुंबई। मुकेश अंबानी की खुदरा कारोबार अनुषंगी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ( आरआरवीएल) में निवेशकों की बौछार हो रही है और अबू धाबी निवेश प्राधिकरण(एडीआईए) ने भी 1.20 प्रतिशत इक्विटी के लिये 5,512.50 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है।
आरआरवीएल ने हाल ही में देश के खुदरा कारोबार में तीन दशक से अधिक समय तक जमीं फ्यूचर समूह का 24713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।

बता दें कि आरआरवीएल में यह आठवां निवेश प्रस्ताव है। एडीआईए का निवेश आरआरवीएल की 4.285 लाख करोड़ रुपये की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू पर हुआ है।

एडीआईए के निवेश के साथ आरआरवीएल में एक माह के भीतर सात निवेशकों के आठ निवेश प्रस्तावों से 8.48 प्रतिशत के लिए 37,710 करोड़ रुपये निवेश आ चुका है। आरआरवीएल के वैश्विक निवेशकों में सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक,मुबाडला, जीआईसी और टीपीजी शामिल हैं। सिल्वर लेक.के दो निवेश प्रस्ताव हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एडीआईए के निवेश पर कहा,” हम अबूधाबी की कंपनी के वर्तमान निवेश और लगातार साथ देने से प्रसन्न हैं और उसके चार दशकों के वैश्विक मजबूत ट्रैक रिकार्ड के आरआरवीएल को लाभ की आशा करते हैं। एडीआईए का यह निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज की सुदृढ़ता और संभावनाओं के साथ व्यवसाय कारोबार के क्षेत्र में समग्र बदलाव की पहल को दर्शाता है।”

एडीआईए के कार्यकारी निदेशक हमाद शाहवान अल्दहाहेरी ने कहा,” आरआरवीएल भारत के खुदरा बाजार में तेजी के साथ मजबूती से उभरा है और भौतिक और डिजिटल आपूर्ति श्रंखला में मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी ने संभावित वृद्धि के पथ पर मजबूती से कदम बढ़ा दिये हैं।”


Share

Related posts

14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से हुई मौत

Prem Chand

परमबीर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Aditya Kumar

बगदाद में सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला

samacharprahari

बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश किया घोषित !, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

samacharprahari

हनीवेल 10 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा, महाराष्ट्र में लगेंगे 4 संयंत्र

Prem Chand

जल, जंगल, जमीन खाली करो, ‘प्रगति’ आएगी!

samacharprahari