Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम को दी 10 साल के लिए जेल

Share

सऊदी अरब में संगीत कार्यक्रमों और सुधारवादी कार्यक्रमों की निंदा करने पर मिली सजा
रियाद। सऊदी अरब की एक अदालत ने मक्का मस्जिद के प्रमुख पूर्व इमाम को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। स्पेशलाइज्ड क्रिमिनल अपील कोर्ट ने मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम शेख सालेह अल तालिब को यह सजा सुनाई है। मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अधिकारियों ने वर्ष 2018 में तालिब को बिना कारण बताए गिरफ्तार किया था।
अमेरिका स्थित राइट्स ग्रुप डेमोक्रेसी फॉर द अरब वर्ल्ड नाउ (डॉन) ने कहा कि रियाद में सऊदी अरब में मनोरंजन जगत को कंट्रोल करने वाली संस्था जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी की आलोचना करने के बाद तालिब को गिरफ्तार किया गया था।
आरोप है कि उन्होंने उन संगीत कार्यक्रमों और कार्यक्रमों की निंदा करते हुए दावा किया था कि उनसे देश के धार्मिक और सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन होता है।
MBS की आलोचना करने पर हुई गिरफ्तारी
उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी समाज में सुधार और खाड़ी साम्राज्य की तेल-निर्भर अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए अपना अभियान जारी रखा। सऊदी क्राउन प्रिंस की कट्टरपंथी संगठनों की तरफ से कड़ी निंदा की जा रही थी, इस दौरान दर्जनों प्रमुख मौलवियों और इमामों को गिरफ्तार किया गया है, जो उनके सुधार एजेंडे के आलोचना कर रहे थे।

Share

Related posts

देश भर में निकाली जा रही है रेजांग ला अस्थि राज कलश यात्रा: वीर अहीर जवानों के बलिदान को राष्ट्र का नमन

Prem Chand

मुंबई-गोवा हाइवे पर गार्डर टूटने से गिरा निर्माणधीन पुल

Prem Chand

दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े मामले में केंद्र पर 20 हजार का जुर्माना ठोका, फैक्ट छिपाने पर फटकार

Prem Chand

Leave a Comment